“exam” : परीक्षाओं की दौड़ और छात्रों का संघर्ष दिखाएगी नई कहानी

एजुकेशन और करियर के दबाव से जूझ रहे युवाओं की जिंदगी को दिखाने वाली नई वेब सीरीज ‘Exam’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। यह सीरीज छात्रों के सपनों, संघर्ष और प्रतिस्पर्धा भरे माहौल को करीब से दर्शाती है।

इमोशनल और साइकोलॉजिकल संघर्ष का उजागर

‘Exam’ एक 7-एपिसोड की तमिल सस्पेंस ड्रामा वेब सीरीज़ है, इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र मानसिक दबाव, सामाजिक असमानता और नैतिक दुविधाओं का सामना करते हैं। कहानी सिर्फ पढ़ाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के इमोशनल और साइकोलॉजिकल संघर्ष को भी उजागर करती है। यह एक ऐसी महिला की कहानी है जो पेपर लीक के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करती है और सीरीज़ प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करती है।

मुख्य किरदार कि भूमिका

ए. सरकुनम द्वारा निर्देशित इस सीरीज़ में दुशारा विजयन, अदिति बालन और अब्बास मुख्य भूमिका में हैं। जिनका किरदार छात्रों की वास्तविक जिंदगी से जुड़ा हुआ है। यह सीरीज उन चुनौतियों को दिखाती है जिनसे हर प्रतियोगी परीक्षा देने वाला छात्र गुजरता है। 

कहानी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया

डायरेक्टर का विचार है कि ‘Exam’  दर्शकों को एक रियलिस्टिक और इमोशनल अनुभव देगी, जिसमें संघर्ष,  मेहनत और सफलता की कहानी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

रिलीज और प्लेटफॉर्म

सीरीज 15 मई,  2026 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है, इसे लेकर दर्शकों में अभी से उत्सुकता बढ़ गई है।

 

  • exam-web-series-ott-release-students-struggle-story
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना