ईशान-तिलक के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों का जलवा, दूसरे T20 में भारत ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह हराया

हरारे: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 90 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी है। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज हो गई है।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मिली 90 रनों की यह जीत भारत की जिम्बाब्वे पर दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 7 जुलाई 2024 को इसी मैदान पर जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया था, जब भारत के 235 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 18.4 ओवरों में महज 134 रन पर ढेर हो गई थी। इसके अलावा भारत ने 26 फरवरी 2026 को टी20 वर्ल्ड कप में चेन्नई के मैदान पर जिम्बाब्वे को 72 रनों से, 6 नवंबर 2022 को मेलबर्न में 71 रनों से और 17 जुलाई 2015 को हरारे में 54 रनों से हराया था।

दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम के लिए यह हार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास की चौथी सबसे बड़ी शिकस्त साबित हुई है। जिम्बाब्वे को अब तक की सबसे शर्मनाक हार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिली थी, जब वेस्टइंडीज ने उसे 107 रनों से रौंदा था। इसके अलावा साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने हरारे में और भारत ने साल 2024 में 100-100 रनों के अंतर से जिम्बाब्वे को मात दी थी, जबकि साल 2011 में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 85 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी।

शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 81 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि मध्यक्रम में तिलक वर्मा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 60 रनों की नाबाद पारी खेली।

220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 17.5 ओवरों में महज 129 रनों पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम की तरफ से ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज तादिवानाशे मारुमानी ने 24 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से स्पिनर अभिषेक शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने स्पेल में मात्र 17 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जबकि तेज गेंदबाज यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए।

ये भी पढ़े – ‘विश्व कप के लिए फुटबॉल को बर्बाद कर रहा FIFA’, स्पेनिश फुटबॉल प्रमुख जेवियर टेबास का बड़ा हमला

 

  • india-beat-zimbabwe-by-90-runs-2nd-t20I-match
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस शिर्से 110 मीटर हर्डल्स के फाइनल में, मुरली श्रीशंकर ने भी लंबी कूद के फाइनल में बनाई जगह

    ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स…

    आगे पढ़ें
    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 से हराया

    ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया