WOMENS HOCKEY WORLD CUP: भारत ने चीन को दी कड़ी टक्कर, आखिरी पल तक चला रोमांच; 2-2 पर खत्म हुआ मुकाबला

एमस्टेलवीन: महिला हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने अभियान की शुरुआत रोमांचक ड्रॉ के साथ की है। रविवार को ‘पूल-डी’ के अपने पहले मुकाबले में भारत ने पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता चीन की टीम के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। एमस्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस कड़े मुकाबले में भारत की ओर से नवनीत कौर और दीपिका ने गोल दागे, जबकि चीन के लिए झांग यिंग और मा निंग ने एक-एक गोल किया। इस ड्रॉ के साथ ही दोनों टीमों ने अंक तालिका में 1-1 अंक साझा किया।

नवनीत ने दिलाया शुरुआती फायदा, चीन ने पेनल्टी स्ट्रोक पर की बराबरी

सलीमा टेटे के नेतृत्व में मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। 5वें मिनट में लालरेम्सियामी ने भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर दिलाया, लेकिन नवनीत का शॉट गोलपोस्ट तक नहीं पहुंच सका। हालांकि, 8वें मिनट में नवनीत ने नेहा के बेहतरीन पास को गोल में बदलकर भारत का खाता खोल दिया। भारत की यह बढ़त ज्यादा देर नहीं टिक सकी और चीन को भारतीय डी-एरिया में शिल्पी डबास के फाउल के कारण पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे झांग यिंग ने आसानी से गोल में बदलकर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

दीपिका की ड्रैग-फ्लिक से भारत को मिली दोबारा बढ़त

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने हमले तेज किए। 25वें मिनट में दीपिका ने दाईं ओर से आक्रामक मूव बनाते हुए पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। दीपिका ने अपनी शानदार ड्रैग-फ्लिक पर गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। हालांकि, गेंद से चीनी डिफेंडर के चोटिल होने के बाद मामले को वीडियो अंपायर के पास भेजा गया, लेकिन अंततः गोल को हरी झंडी दे दी गई। हाफ-टाइम तक भारतीय टीम 2-1 से आगे रही।

तीसरे क्वार्टर में चीन की वापसी, अंतिम मिनटों में थमा रोमांच

हाफ-टाइम के बाद चीन ने वापसी के लिए जोर लगाया और तीसरे क्वार्टर में भारतीय रक्षापंक्ति को कड़ी परीक्षा में डाला। 39वें मिनट में चीन की मा निंग ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। चौथे व अंतिम क्वार्टर में दोनों टीमों ने निर्णायक गोल करने के लिए पूरी ताकत झोंकी। 51वें मिनट में नवनीत के खतरनाक पास पर लालरेम्सियामी चूक गईं। 53वें मिनट में चीन की जू मेइरोंग को ग्रीन कार्ड मिलने से भारत के पास एडवांटेज था, लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। मैच के 57वें मिनट में चीन को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर फैन युनक्सिया का शॉट निशाने से चूक गया और मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

ये भी पढ़े – हॉकी विश्व कप में भारत ने खोला जीत का खाता, हरमनप्रीत के दो गोल; वेल्स के खिलाफ शानदार 3-1 की जीत

 

  • india-china-womens-hockey-world-cup-2026-draw-2-2-navneet-deepika-amstelveen
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    विराट कोहली ने रचा इतिहास, 15 हजार ODI रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

    विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा…

    7 छक्के और तूफानी फिफ्टी… स्मृति मंधाना ने गोल्ड मेडल मैच में उड़ाया गर्दा, बनाए कई रिकॉर्ड

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना…

    You Missed

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस