ईरान-चीन वार्ता: वांग यी ने संघर्ष विराम और शांति की अपील की, अब्बास अराघची ने चीन के चार-सूत्रीय प्रस्ताव की सराहना की

बीजिंग: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच बीजिंग में महत्वपूर्ण वार्ता हुई, जिसमें पश्चिम एशिया में जारी तनाव, शांति प्रक्रिया और क्षेत्रीय स्थिरता पर विस्तार से चर्चा की गई। वार्ता के दौरान अराघची ने चीन के चार-सूत्रीय शांति प्रस्ताव की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रस्ताव क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि ईरान अपने राष्ट्रीय संप्रभुता और गरिमा की रक्षा के अधिकार पर कायम है और किसी भी समझौते के लिए “न्यायपूर्ण और व्यापक समाधान” स्वीकार करेगा। ईरानी विदेश मंत्री ने चीन के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि बीजिंग को क्षेत्र में शांति स्थापित करने और युद्ध समाप्त कराने में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युद्ध के बाद एक नई क्षेत्रीय व्यवस्था की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जो विकास और सुरक्षा के बीच संतुलन स्थापित कर सके।

वहीं चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों को अवैध बताते हुए तत्काल संघर्ष विराम की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए सभी पक्षों को बातचीत और कूटनीति का मार्ग अपनाना चाहिए।चीन ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया गंभीर मोड़ पर है और किसी भी स्थिति में युद्ध को आगे बढ़ने से रोकना आवश्यक है। वांग यी ने स्पष्ट किया कि चीन शांति वार्ता शुरू करने और क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने में सहयोग के लिए तैयार है।

यह वार्ता ऐसे समय हुई है जब ईरान और पश्चिमी देशों के बीच तनाव चरम पर है और कूटनीतिक प्रयासों को तेज किया जा रहा है। दोनों देशों ने बातचीत के जरिए समाधान निकालने और क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति जताई।

ये भी पढ़े – ईरान तनाव के बीच अमेरिका का सख्त रुख: मार्को रुबियो बोले—“यह रक्षात्मक कार्रवाई”, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा के लिए ‘Project Freedom’ शुरू

  • iran-china-talks-beijing-wang-yi-abbas-araghchi-peace-proposal-2026
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भारत-वियतनाम संबंधों में बड़ा बदलाव: पीएम मोदी और राष्ट्रपति तो लाम की बैठक में साझेदारी “एन्हांस्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” स्तर तक पहुंची

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हैदराबाद…

    आगे पढ़ें
    आईएनएस सुदर्शनी केप वर्डे के मिंडेलो बंदरगाह पहुंचा, समुद्री कूटनीति को मिल रहा बढ़ावा

    साओ विसेंट द्वीप: भारतीय नौसेना का नौवहन प्रशिक्षण पोत…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

    ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे