जबलपुर में 15 लाख के नकली नोटों से उधारी चुकाने का आरोप, एसपी से शिकायत

जबलपुर में नकली नोटों के जरिए 15 लाख रुपये की उधारी चुकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के रेत कारोबारी आनंद सिंह ठाकुर ने 500-500 रुपये की नोटों की गड्डियों में ऊपर और नीचे असली नोट रखकर बीच में नकली नोट भर दिए और इसी तरह 15 लाख रुपये लौटाए।

पीड़िता के अनुसार, रेत कारोबारी से पिछले तीन वर्षों से पैसों का लेनदेन चल रहा था। जब नोटों की जांच की गई तो बड़ी संख्या में नकली नोट होने का पता चला। शिकायत के बाद आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी महिला ने लगाया है।

फिलहाल पुलिस नकली नोटों की जांच में जुटी है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। बेलखेड़ा थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    अनुच्छेद 370 पर महबूबा का बड़ा बयान, बोलीं- ‘समर्थन करती हूं, इसलिए मैं भी दिमागी नक्सल’

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई