जबेरा: भक्ति और समाज सुधार के संगम में गूंजी महाआरती

जबेरा: कृषि उपज मंडी परिसर रविवार को भक्ति और आस्था के माहौल से गूंज उठा, जहां श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में मासिक महाआरती का आयोजन किया गया। माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और मां के जयकारों के साथ पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कु. साधना विश्वकर्मा और कु. सलोनी द्वारा लगाए गए जयकारों से हुई। इसके बाद विजय सिंह के नेतृत्व में महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु एक स्वर में मां की आराधना करते नजर आए।महाआरती के बाद चिंतन सत्र का आयोजन किया गया, जिसका संचालन जिला सचिव सुरेश राय ने किया। इस दौरान टीम प्रमुख प्रवीण मिश्रा ने कहा कि मानव जीवन को ऊर्जा और चेतना से भरने के लिए नशा और मांसाहार से दूर रहकर मां की साधना करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की ब्लॉक संगठन मंत्री प्यारी बाई ने समाज सुधार में महिलाओं की भूमिका को अहम बताते हुए बहनों से आगे आने का आह्वान किया। वहीं जिला अध्यक्ष चित्रा राजपूत ने बताया कि संगठन की महिलाओं ने दमोह जिले में सैकड़ों परिवारों को नशा मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जिला अध्यक्ष मुकेश तोमर ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान के तहत संगठन द्वारा अब तक 2000 से अधिक स्थानों पर अवैध शराब की खेप पकड़वाई जा चुकी है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने पूरे मध्य प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया।संभागीय अध्यक्ष डॉ. सुजान सिंह ने आगामी 17 और 18 अप्रैल को तेंदूखेड़ा के ग्राम सलैया माल में होने वाले 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ की जानकारी दी, जिसमें केंद्रीय महासचिव सौरभ द्विवेदी के आगमन की घोषणा की गई।

इस कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष भुजबल सिंह ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज सुधार और नशा मुक्ति का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया गया।

ये भी पढ़े – दमोह/पथरिया: अवैध शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस ने जब्त की सैकड़ों पेटियां

  • jabera-mahaarti-society-reform-ceremony
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    छतरपुर: पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन का मार्गों पर वाहन चेकिंग निरीक्षण

    छतरपुर: छतरपुर जिले में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा मार्गों पर चल रही वाहन चेकिंग…

    आगे पढ़ें
    रतलाम: 24 घंटे में पुलिस ने चाकूबाजी के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

    रतलाम/बड़ावदा: पुलिस ने चाकूबाजी की घटना में शामिल पांच आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कटारे का विधानसभा में ज़ोरदार बयान: “सरकारी योजनाएँ युवाओं के लिए अफीम”

    कटारे का विधानसभा में ज़ोरदार बयान: “सरकारी योजनाएँ युवाओं के लिए अफीम”

    संजय पाठक पर 413 करोड़ का जुर्माना: राजनीति की साजिश या न्याय का प्रश्न?

    संजय पाठक पर 413 करोड़ का जुर्माना: राजनीति की साजिश या न्याय का प्रश्न?

    PHQ में हलचल: प्रतिनियुक्ति से लौटे साहब, मंत्रालय के गलियारों में ‘लॉबिंग’ तेज

    PHQ में हलचल: प्रतिनियुक्ति से लौटे साहब, मंत्रालय के गलियारों में ‘लॉबिंग’ तेज

    रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

    रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल