झांसी में पांच एकड़ भूमि पर बनेगा पशु चिकित्सालय और गो आश्रय स्थल, योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी

झांसी। सड़क दुर्घटनाओं में घायल, बीमार और निराश्रित पशुओं को बेहतर उपचार एवं संरक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में झांसी को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में झांसी में पशु चिकित्सालय और गो आश्रय स्थल की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही पशुपालन विभाग और दया भावना फाउंडेशन के बीच एमओयू का रास्ता भी साफ हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झांसी जिले की मोठ तहसील के ग्राम बम्हरौली में पशुपालन विभाग की पांच एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय एवं पशु सेवा केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना का निर्माण और संचालन दया भावना फाउंडेशन की झांसी शाखा द्वारा किया जाएगा। संस्था यहां पशुओं के उपचार, देखभाल, आश्रय और चारा उत्पादन जैसी गतिविधियों का संचालन करेगी।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले पशुओं, बीमार पशुओं तथा निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। पशु चिकित्सालय में उपचार की आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को भी लाभ मिलेगा। पशुपालन विभाग के झांसी मंडल के अपर निदेशक डॉ.अरविंद ने बताया कि कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब फाउंडेशन के साथ औपचारिक समझौता (एमओयू) किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि का स्वामित्व पशुपालन विभाग के पास ही रहेगा, जबकि निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी संस्था निभाएगी। अधिकारियों का मानना है कि इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में पशु कल्याण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और घायल एवं बेसहारा पशुओं को बेहतर संरक्षण मिल सकेगा। साथ ही पशुओं के लिए स्थायी आश्रय और उपचार व्यवस्था उपलब्ध होने से पशुपालन क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़े – योगी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण कम करने की दिशा में बड़ा कदम

  • jhansi-animal-shelter-and-veterinary-care-center-to-be-built-on-five-acres
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना