झांसी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, CMO डॉ. शिशिर पुरी ने किया ध्वजारोहण

झांसी/राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट: जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ. शिशिर पुरी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन किया गया।

समारोह में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके जैन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमाकांत स्वर्णकार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष अग्निहोत्री, डिप्टी डीटीओ डॉ. अंशुमान तिवारी, डिप्टी डीआईओ डॉ. नितिन कंसौरिया, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. उत्सव राज, कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. सतीश चंद्रा, एआरओ राज बृजेंद्र सिंह, आरएम मौर्या, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयश्री शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी इंद्रपाल सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराधा राजपूत सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सहायक, एनएचएम के अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न चिकित्सा इकाइयों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति नागरिकों के दायित्वों पर अपने विचार व्यक्त किए। सपन जैन, डॉ. अनु निगम और राकेश कुमार ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने अपने संबोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के समन्वय पर जोर देते हुए सभी से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके जैन ने किया। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सहभागिता रही।

ये भी पढ़े –  संघर्ष सेवा समिति के आह्वान पर तिरंगे के रंग में रंगी झाँसी, बारिश के बीच भी गूंजे भारत माता के जयकारे

 

  • jhansi-cmo-office-80th-independence-day-celebration-dr-shishir-puri
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पिछोर पुलिस की कार्रवाई, 27 पेटी अवैध शराब से भरी बलेनो जब्त

    कुलदीप शर्मा | शिवपुरी/पिछोर, 1 अक्टूबर 2026। अवैध शराब…

    करेरा में आरक्षक की सतर्कता से टंकी-मोटर चोरी नाकाम, टैक्सी छोड़ भागे चोर

    कृष्णपाल पाल| शिवपुरी/करेरा, 1 अक्टूबर 2026। करेरा की शंभू…

    You Missed

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले