झांसी में फिर सजेगा बुंदेलखंड का सबसे बड़ा जन्माष्टमी महोत्सव, 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य आयोजन

झांसी/राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट: इस्कॉन के विश्वव्यापी स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने के विशेष अवसर पर इस वर्ष झांसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को और भी भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस्कॉन झांसी द्वारा 2 से 4 सितंबर तक क्राफ्ट मेला मैदान में बुंदेलखंड के सबसे बड़े जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में भक्ति, युवा ऊर्जा, संगीत और भारतीय संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा।

3 हजार से अधिक युवाओं के साथ होगा यूथ फेस्टिवल

महोत्सव की शुरुआत 2 सितंबर को Inspiration Youth Festival से होगी, जिसमें 3 हजार से अधिक युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का रैप, Back 2 Talent का डांस, नाट्य प्रस्तुति और वृंदावन-नोएडा की टीम का मंत्रा रॉक प्रमुख आकर्षण रहेंगे। 3 सितंबर को भजन मैशअप पर लाइव डांस, महाभारत आधारित रैप, शाजिश बैंड की प्रस्तुति और हैदराबाद के कीर्तन रसिक द्वारा भजन क्लबिंग का आयोजन किया जाएगा।

जन्माष्टमी पर 108 कलशों से होगा महाभिषेक

4 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का 108 कलशों से भव्य महाभिषेक, छप्पन भोग और महाआरती आयोजित की जाएगी। महाभिषेक में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। इसके अगले दिन 5 सितंबर को इस्कॉन संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद की व्यास पूजा के अवसर पर इस्कॉन मंदिर झांसी में विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

29 अगस्त से शुरू होगी धार्मिक श्रृंखला

महोत्सव का शुभारंभ 29 अगस्त को हरिनाम संकीर्तन यात्रा के साथ होगा। वहीं 29 अगस्त से 2 सितंबर तक वृंदावन के श्री केशव दास जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस्कॉन अध्यक्ष ब्रज भूमि दास ने बताया कि झांसी का इस्कॉन से ऐतिहासिक संबंध रहा है। उन्होंने बुंदेलखंडवासियों से परिवार सहित महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया। आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्यों एवं इस्कॉन से जुड़े भक्तों ने भी श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में महोत्सव में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर पियूष रावत ने पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े –  सिंधवारी की जर्जर पुलिया पर बारिश का कहर, एक दर्जन गांवों का दतिया से संपर्क टूटा

  • jhansi-iskcon-grand-janmashtami-mahotsav-bundelkhand-2-to-4-september-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल