खंडवा में भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर भव्य रथयात्रा, जैन समाज ने बढ़ाया अहिंसा का संदेश

खंडवा: भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर सोमवार को सकल जैन समाज द्वारा शहर में भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पूरे शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सराफा से प्रभातफेरी के साथ हुई। इसके बाद तुलसी उद्यान में ध्वजारोहण किया गया और सुबह 8 बजे रथयात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा बुधवारा, बांबे बाजार और घंटाघर होते हुए महावीर जैन उद्यान पहुंची, जहां केसरिया ध्वज फहराया गया।

रथयात्रा मार्ग में विभिन्न संगठनों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। परंपरा के अनुसार समाजजन स्वयं अपने हाथों से रथ खींचते हुए आगे बढ़े। यात्रा के समापन पर पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में अभिषेक, शांतिधारा और आरती हुई, जबकि अग्रवाल धर्मशाला में वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया।

इस दौरान समाजजन और जनप्रतिनिधियों ने भी रथयात्रा में भाग लेकर भगवान महावीर के अहिंसा और “जियो और जीने दो” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े – खंडवा: रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फिलहाल रोक

  • khandwa-jain-community-celebrates-mahavir-jayanti-procession
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भोपाल में खाद्य विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, एक घर से 50 अवैध LPG सिलेंडर किये जब्त

    भोपाल में अवैध रूप से चल रही एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी पर नकेल कसते हुए खाद्य…

    आगे पढ़ें
    कोरबा: बागेश्वर सरकार की हनुमंत कथा के दौरान मुस्लिम परिवार ने अपनाया सनातन धर्म

    छतरपुर/कोरबा:   छत्तीसगढ़ के कोरबा में बागेश्वर सरकार की हनुमंत कथा के चौथे दिन दिव्य दरबार में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल