जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन ने रचा नया कीर्तिमान, उपार्जन, लाभ, डिपॉजिट और ऋण वसूली में प्रदेश में बनाया रिकॉर्ड

खरगोन/अमित जी की खास रिपोर्ट:  जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, खरगोन ने वित्तीय प्रबंधन, किसान हितैषी योजनाओं और सहकारिता सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए प्रदेशभर में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बैंक ने रबी उपार्जन, कृषि ऋण वितरण, ऋण वसूली, रासायनिक खाद वितरण, डिपॉजिट वृद्धि और लाभ अर्जित करने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। बैंक की उपलब्धियों का सीधा लाभ हजारों किसानों को समय पर भुगतान, शून्य प्रतिशत ब्याज योजना तथा पारदर्शी सहकारी सेवाओं के रूप में मिला है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। बैंक की कुल अमानतों (डिपॉजिट) में पिछले वर्ष की तुलना में 259.28 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। वहीं बैंक का सकल लाभ 30.88 करोड़ रुपये से बढ़कर 50.66 करोड़ रुपये तथा शुद्ध लाभ 4.04 करोड़ रुपये से बढ़कर 17.59 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही बैंक के एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों) में 0.58 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, जो बैंक के बेहतर वित्तीय प्रबंधन और प्रभावी कार्यप्रणाली का प्रमाण माना जा रहा है।

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान बैंक ने खरगोन और बड़वानी जिले के 29 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 13,193 किसानों से 7.77 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं का उपार्जन कराया। इसके एवज में किसानों के खातों में 2,041 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया गया। इसके अलावा 4,415 किसानों से 14,277.75 मीट्रिक टन चना खरीदा गया, जिसके बदले किसानों को 83.88 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

ये भी पढ़े – खरगोन में सांसद कार्यालय घेरने निकले NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने की पानी की बौछार

बैंक से संबद्ध खरगोन एवं बड़वानी जिले की 182 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से वर्ष 2025-26 में 3.03 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण तथा 2.21 लाख मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया। राज्य शासन द्वारा संचालित ई-विकास पोर्टल के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। किसानों को उनकी पात्रता और फसल क्षेत्र के अनुसार ऑनलाइन टोकन जारी किए जा रहे हैं, जिससे समय पर उर्वरक उपलब्ध हो रहा है और केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ की समस्या भी समाप्त हुई है।

कृषि ऋण वितरण और ऋण वसूली के क्षेत्र में भी बैंक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वर्ष 2025-26 में बैंक ने 76.79 प्रतिशत ऋण वसूली दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.32 प्रतिशत अधिक है। इस उपलब्धि के साथ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन प्रदेश का सर्वाधिक ऋण वसूली करने वाला जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बन गया है।

बैंक की मुख्य कार्यपालन अधिकारी संध्या रोकड़े ने बताया कि शासन, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं भोपाल, अपेक्स बैंक भोपाल तथा संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं बैंक प्रशासक बी.एल. मकवाना के मार्गदर्शन में बैंक किसानों को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना और किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाना बैंक की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी बैंक आधुनिक तकनीक और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराता रहेगा।

ये भी पढ़े –  पेपर लीक के विरोध में खरगोन में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

 

  • khargone-district-cooperative-central-bank-achieves-record-growth-procurement-deposits-profit-loan-recovery
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    भोपाल/रानू परिहार की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश सरकार ने समान नागरिक…

    आगे पढ़ें
    खजवा चौराहा हिंसा मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास प्रकरण में लाठी-डंडे और रॉड बरामद

    छतरपुर: राजनगर थाना पुलिस ने खजवा चौराहा पर दो पक्षों…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार