कोलारस का कॉलेज ग्राउंड बना दलदल, युवाओं की फिजिकल तैयारी ठप, आखिर तैयारी करें कहां?

कोलारस/ कुलदीप शर्मा: मानसूनी बारिश के बाद कोलारस नगर के शासकीय महाविद्यालय के समीप स्थित खेल मैदान की हालत खराब हो गई है। पूरा मैदान कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया है। जगह-जगह पानी भरा होने के कारण यहां रोजाना सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बलों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की फिजिकल परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं का अभ्यास प्रभावित हो रहा है। कई युवा मैदान की स्थिति देखकर वापस लौटने को मजबूर हैं।

बारिश ने बिगाड़ी मैदान की हालत

कॉलेज ग्राउंड में बारिश के बाद जलभराव होने से दौड़ और अन्य शारीरिक अभ्यास करना मुश्किल हो गया है। युवाओं का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित अभ्यास जरूरी है, लेकिन मैदान में कीचड़ और पानी भरने से उनकी तैयारी रुक गई है।

युवाओं के मुताबिक हर साल बारिश के मौसम में मैदान की ऐसी ही स्थिति बनती है। इसके बावजूद जल निकासी और मैदान को समतल करने के लिए अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवा परेशान

मैदान में सुबह बड़ी संख्या में युवा सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भर्ती की तैयारी के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की फिजिकल परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा भी इसी मैदान का उपयोग करते हैं।

युवाओं का कहना है कि वे दिन रात मेहनत कर सेना और पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे हैं, लेकिन खराब मैदान उनकी तैयारी में बड़ी बाधा बन रहा है। उनका सवाल है कि यदि कॉलेज ग्राउंड में अभ्यास नहीं हो सकता तो वे फिजिकल की तैयारी आखिर कहां करें?

स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग

फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं ने प्रशासन से तत्काल कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण कराने की मांग की है। उन्होंने मैदान को समतल कराने, कीचड़ से राहत दिलाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग रखी है।

क्षेत्रीय युवाओं के अनुसार बारिश के दौरान जलभराव की समस्या नई नहीं है। हल्की बारिश के बाद भी मैदान में पानी जमा हो जाता है और लंबे समय तक कीचड़ बना रहता है। युवाओं का कहना है कि उचित ड्रेनेज सिस्टम और मैदान को समतल करने से समस्या का स्थायी समाधान किया जा सकता है।

एसडीएम बोले जल्द कराया जाएगा निरीक्षण

कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। वर्षाकाल के कारण मैदान में जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही मैदान को समतल कर दुरुस्त किया जाएगा, ताकि युवाओं को फिजिकल अभ्यास में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 
 
  • kolaras-college-ground-turns-into-mud-pit-youths-physical-preparation-affected
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना