
शिवपुरी। कुलदीप शर्मा| जिले के कोलारस क्षेत्र में ग्राम उकावल के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान घनश्याम जाटव पुत्र परमा जाटव, निवासी ग्राम पूरनखेड़ी-खेड़ी के रूप में हुई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
हादसा या अन्य कारण, जांच जारी
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
यह भी पढ़े: महाकाली मंदिर परिसर में स्वच्छता नुक्कड़ सभा: नागरिकों ने लिया स्वच्छ खुरई का संकल्प
- kolaras-man-dies-after-being-hit-by-train-near-ukawal-railway-track








