पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा, कहा- जिम्मेदारी का अहसास

ब्रांडवाणी डेस्क:  भारत के पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी  में शामिल होने के बाद कहा कि यह सिर्फ एक सदस्यता पर्ची नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें देश और युवाओं की सेवा का मौका मिला है।

पेस ने कहा कि वह इस अवसर के लिए आभारी हैं और अब युवाओं के विकास पर उसी समर्पण और एकाग्रता के साथ काम करना चाहते हैं, जैसा प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और युवा पीढ़ी के लिए दिखाया है। उन्होंने केंद्र सरकार की खेल योजना खेलों इंडिया की भी सराहना करते हुए कहा कि यह देश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की बेहतरीन पहल है।

पूर्व टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने लगभग 40 साल देश के लिए टेनिस खेला और अब वह नई पारी में युवाओं को आगे बढ़ाने और खेलों को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। गौरतलब है कि 18 ग्रैंड स्लैम खिताब और 1996 ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाले लिएंडर पेस ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता लेकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की है।

  • leander-paes-joins-bjp-party-responsibility-awareness
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पुष्कार सिंह धामी का चंपावत साइंस सेंटर का निरीक्षण: गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर

    चंपावत/उत्तराखंड:  मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने जनपद चंपावत में ₹55.52 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन साइंस…

    आगे पढ़ें
    चंपावत में मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति और लैपटॉप वितरित, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल

    देहरादून/उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के गोलूचौड़ सभागार में आयोजित आदर्श चंपावत छात्रवृत्ति और…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल