
लिधौरा: टीकमगढ़ के लिधौरा नगर स्थित लेन की कुईया हनुमानजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया. मंदिर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था. सुबह से ही यहां पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बजरंगबली का दर्शन किया.
हनुमान भक्तों द्वारा सुबह प्रभात फेरी निकालकर पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया गया. वहीं 2 अप्रैल के शाम 4 बजे हनुमान चौराहा कमेटी द्वारा लेन की कुईया हनुमानजी मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही और आकर्षक झांकियां सजाई गईं। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई, जिससे पूरा नगर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसे देखने के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था और थाना प्रभारी स्वयं शोभायात्रा के साथ मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
हनुमान जयंती के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर भंडारा और प्रसादी वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा नगर भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। अंत में शोभायात्रा का समापन लेन की कुईया हनुमानजी मंदिर प्रांगण में हुआ।
ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, डोडा घाट पर लिफ्टर मशीन जब्त कर मौके पर ही तोड़ी
- lidhoura-hanuman-jayanti-celebration-procession









