मैहर के बहिली गांव में वन भूमि कब्जा विवाद पर DFO का पक्ष, बोले- प्रतिमाएं सम्मानपूर्वक सुरक्षित हटाई गईं

मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: जिले के बहिली गांव में वन विभाग की जमीन पर कथित अतिक्रमण और प्रतिमाएं स्थापित किए जाने का मामला अब प्रदेश की राजनीति तक पहुंच गया है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने राजधानी भोपाल में नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया है। इसी बीच जिला वन अधिकारी (DFO) विद्या भूषण मिश्रा ने मीडिया के सामने वन विभाग का पक्ष रखते हुए कहा कि वन भूमि पर पिछले करीब एक माह से कब्जे का प्रयास किया जा रहा था, जिसे प्रशासनिक सहयोग से रोका गया।

डीएफओ विद्या भूषण मिश्रा ने बताया कि बहिली गांव स्थित वन भूमि पर भगवान बिरसा मुंडा और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित कर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। उनके अनुसार इससे पहले भी प्रतिमाएं रखकर अतिक्रमण का प्रयास किया गया था, जिसे हटाया गया था। बाद में संबंधित पक्षों को लिखित रूप से सूचना देने के बावजूद दोबारा कब्जे की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से प्रतिमाओं को पूरे सम्मान और सुरक्षा के साथ वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। डीएफओ के अनुसार वन विभाग का उद्देश्य किसी की धार्मिक या सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि शासकीय वन भूमि की सुरक्षा करना है।

कुछ संगठन भोले-भाले लोगों को कर रहे गुमराह: DFO

विद्या भूषण मिश्रा ने कहा कि आदिवासी समाज का जंगल और प्रकृति से सदियों पुराना संबंध रहा है तथा वे जंगलों के स्वाभाविक संरक्षक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठन भोले-भाले लोगों को आगे कर वन भूमि पर कब्जा कराने का प्रयास कर रहे हैं और अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए उन्हें उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दोहरे मापदंड के आरोपों पर भी उठे सवाल

बहिली गांव के इस विवाद के साथ-साथ मैहर के देवीधाम क्षेत्र में रोपवे के सामने स्थित वन भूमि पर वर्षों से कथित अतिक्रमण का मुद्दा भी चर्चा में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जीवन-यापन के लिए किए गए कब्जों पर तत्काल कार्रवाई होती है, जबकि व्यावसायिक उपयोग के लिए वर्षों से बने कब्जे अब भी बने हुए हैं। इस संबंध में डीएफओ से भी सवाल किए गए, जिन पर उन्होंने विभागीय जांच और नियमानुसार कार्रवाई की बात कही।

ये भी पढ़े –  मैहर में आवारा पशुओं का मुद्दा गरमाया, नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

 

  • maihar-bahili-forest-land-encroachment-birsa-munda-ambedkar-statue-dfo-vidya-bhushan-mishra
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना