मैहर को मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी सौगात, ₹256 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण; मां शारदा लोक के प्रथम चरण का भी हुआ भूमिपूजन

भिण्ड/रामपाल सिंह कुशवाह की रिपोर्ट: भिण्ड – ग्वालियर – इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-719 की बदहाल स्थिति और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रपति के नाम गंभीर प्रतिवेदन भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। यह मांग हाल ही में गोहद क्षेत्र में हुए भीषण हादसे के बाद उठाई गई है, जिसमें आठ लोगों की मौत हुई और 23 लोग घायल हुए थे।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि NH-719 लंबे समय से हादसों का कारण बन रहा है। सड़क की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और मार्ग पर मवेशियों की मौजूदगी जैसी समस्याओं के चलते आए दिन लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। हालिया हादसे ने एक बार फिर इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रतिवेदन में कहा गया है कि सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए कोई भी मुआवजा उनके अपनों को वापस नहीं ला सकता। इसलिए सरकार को दुर्घटनाओं के बाद केवल राहत देने के बजाय हादसों के मूल कारणों को दूर करने के लिए स्थायी कदम उठाने चाहिए।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि NH-719 को सुरक्षित और पर्याप्त चौड़ा करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। संत समाज, सामाजिक संगठनों, युवाओं, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों की ओर से कई बार सड़क की समस्या उठाई गई है। अब लोगों ने मार्ग के चौड़ीकरण और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग तेज कर दी है। राष्ट्रपति के नाम दिए गए प्रतिवेदन में NH-719 की वर्तमान स्थिति और दुर्घटनाओं की स्वतंत्र समीक्षा कराने, दुर्घटना संभावित स्थानों पर तत्काल सुरक्षा उपाय लागू करने, प्रस्तावित चौड़ीकरण परियोजना की स्पष्ट समयसीमा सार्वजनिक करने तथा निर्माण में देरी के कारणों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।

इसके साथ ही हादसों में मृतकों और घायलों के परिवारों को मिलने वाली राहत एवं सहायता की समीक्षा करने और भविष्य में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समयबद्ध स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक दल या सरकार के विरोध में नहीं है। उनका उद्देश्य केवल NH-719 को सुरक्षित बनाना और भविष्य में होने वाली जनहानि को रोकना है। प्रतिवेदन में पुखराज भटेले और गौरव राज तेजस्वी सहित सहयोगी नागरिकों ने कहा कि भिण्ड की जनता विकास चाहती है, लेकिन उससे पहले सुरक्षित जीवन चाहती है। उनका स्पष्ट संदेश है “अब और मौतें नहीं, अब सुरक्षित NH-719 चाहिए।”

ये भी पढ़े – भिण्ड: लहार में मेगा कृषि ऋण संपर्क कार्यक्रम का आयोजन

 

  • maihar-cm-mohan-yadav-256-crore-development-projects-sharda-lok-bhoomipujan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भोपाल DPI में ABVP कार्यकर्ताओं का हंगामा, आयुक्त के कक्ष में घुसने पर धक्का-मुक्की का आरोप; देर रात मांगी माफी

    भोपाल/आदि मिश्रा की रिपोर्ट: राजधानी भोपाल स्थित लोक शिक्षण…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक; पीएम ने कहा- ‘आंकड़ों से आगे बढ़कर दीर्घकालिक विजन के साथ करें काम; डेटा देश की बड़ी राष्ट्रीय संपत्ति’

    प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक; पीएम ने कहा- ‘आंकड़ों से आगे बढ़कर दीर्घकालिक विजन के साथ करें काम; डेटा देश की बड़ी राष्ट्रीय संपत्ति’

    राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं

    राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’