
मैहर, 25 अगस्त।देवेश शर्मा| कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। जनसुनवाई में कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए।
शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश
अपर कलेक्टर सुश्री जैन ने नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अमरपाटन क्षेत्र की ग्राम पंचायत इटमा खजुरी के किसानों ने खाद-बीज से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। किसानों ने समस्या के समाधान की मांग की।
ये भी पढ़े – मैहर में NHRC के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्ष
पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत
मैहर तहसील के ग्राम धतूरा से पहुंचे एक आवेदक ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर स्थानीय व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर मकान निर्माण किए जाने की शिकायत की। आवेदक ने निर्माण कार्य पर रोक लगाने, मामले की जांच कराने और यदि कब्जा अवैध पाया जाए तो जमीन को कब्जे से मुक्त कराने की मांग की।
अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई और समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े – मैहर: जन्माष्टमी पर स्कूलों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलेक्टर ने दिए निर्देश
- maihar-jansunwai-71-applications-bidisha-mukherjee








