मैहर में आदिवासी मुद्दों को लेकर कांग्रेस सक्रिय, उमंग सिंगार से मिला प्रतिनिधिमंडल

मैहर।देवेश शर्मा| मैहर जिले में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी समाज की समस्याओं, कथित अत्याचार और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा हटाए जाने सहित कई मामलों को प्रमुखता से उठाया।

बिरसा मुंडा प्रतिमा और आदिवासी मुद्दों पर चर्चा

कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष को बताया कि बदेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सारंग के बरेली गांव में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा हटाए जाने तथा आदिवासी परिवारों पर हुई कथित कार्रवाई से समाज में नाराजगी है। प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया।

जमीन, वन अधिकार और रोजगार के मुद्दे उठाए

प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी परिवारों की जमीन, वन अधिकार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, विस्थापन और अन्य प्रशासनिक समस्याओं की जानकारी देते हुए इन मुद्दों को प्रदेश स्तर पर उठाने का आग्रह किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और आदिवासी समाज के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उमंग सिंगार ने दिया भरोसा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद आदिवासी समाज के अधिकारों और न्याय से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाने का भरोसा दिया।

प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना रमेश प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष बदेरा जितेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शिवभान सिंह, जिला महासचिव बदन सिंह, सरजू कोल, शिव प्रसाद कोल, शुभम कोल, मंगल, माधव, राजू साकेत, छोटू सिंह और छोटू कोल सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़े: सागर के गढ़ाकोटा मूंग खरीदी केंद्र पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

 

  • maihar-congress-meets-umang-singhar-over-tribal-issues-and-birsa-munda-statue
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना