जिला कुशवाहा संघ मैहर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: रीवा रोड स्थित होटल मैहर इन में जिला कुशवाहा संघ मैहर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शहर अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष जीतेन्द्र, कोषाध्यक्ष एडवोकेट शिवशंकर कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारियों, ग्रामीण अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा और महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मैहर विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू भैया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सतना जिला कुशवाहा संघ के अध्यक्ष गौरी शंकर कुशवाहा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र कुशवाहा ने की। मंच संचालन बद्री कुशवाहा ने किया, जबकि समाज के सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज का विकास एकजुटता और शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि गौरी शंकर कुशवाहा ने कहा कि मैहर के नया जिला बनने के बाद संगठन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।

समारोह में मैहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग शामिल हुए। जिला संघ सतना के पदाधिकारियों और महिला मोर्चा की सदस्यों की भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता रही। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने समाज निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल हुए समाज के सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लोगों के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन सफल और यादगार बना। समारोह के अंत में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – मैहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली और वाहन रैली, तीनों ब्लॉकों में दिखा देशभक्ति का उत्साह

 

  • maihar-district-kushwaha-sangh-newly-elected-office-bearers-oath-ceremony
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक, 10 से 14 अगस्त तक निकलेगी तिरंगा यात्रा

    दतिया/राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं…

    आगे पढ़ें
    गढ़ीमलहरा पुलिस की कार्रवाई, 315 बोर का देशी कट्टा और कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?