मैहर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का शिविर, महिला जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; 75% आवेदनों का त्वरित निराकरण

मैहर: मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को जिला मैहर की ग्राम पंचायत ताला स्थित शासकीय महाविद्यालय में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी सहित महिला जनप्रतिनिधियों और महिला अधिकारियों ने मंच से ग्रामीणों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

शिविर में कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता परिहार, जनपद अध्यक्ष अमरपाटन श्रीमती माया पांडे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तारा पटेल, जनपद सदस्य सुश्री कल्पना सिंह, एडीएम सुश्री संजना जैन, एडिशनल एसपी श्रीमती चंचल नागर, एसडीओपी श्रीमती ख्याति मिश्रा, एसडीएम डॉ. आरती सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशिमा पटेल और ग्राम पंचायत ताला की सरपंच श्रीमती ज्योति सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना।

अतिवर्षा और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान पर तत्काल सहायता के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने शिविर के दौरान अतिवर्षा से प्रभावित ग्रामीणों के मकानों और आकाशीय बिजली गिरने से पशुधन को हुए नुकसान के मामलों में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित एसडीएम और विभागीय अधिकारियों को दिए।

अनुशासनहीनता पर दो शिक्षकों को निलंबित किया

शिविर के दौरान कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक शाला पहाड़ टोला के शिक्षक रामभुवन वर्मा और शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुशमहट टोला के शिक्षक धर्मेंद्र सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।

लाडली बहना सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

शिविर में ग्रामीणों को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की गई। शिविर में प्राप्त आवेदनों में से करीब 75 प्रतिशत आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित क्षेत्रों में दल भेजकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अतिक्रमण, बिजली, पेयजल और सीमांकन की शिकायतें पहुंचीं

शिविर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, ट्रांसफार्मर की समस्या, पेयजल व्यवस्था, सीमांकन सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। महिला जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी ने शिविर में महिला नेतृत्व और जनभागीदारी का संदेश भी दिया। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता और विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह शिविर सुशासन, जनभागीदारी और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्री हरीशकांत त्रिपाठी, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – मैहर में लाडली बहना सम्मेलन के दौरान सीएम मोहन यादव ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन, गौ-पूजन कर बहनों से बंधवाई राखी

 

  • maihar-mukhyamantri-janvishwas-abhiyan-camp-tala-women-leadership-75-percent-applications-resolved
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल