
मैहर: जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक के वाहन पर कार्रवाई की। स्टेट बैंक चौराहे पर यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने वाहन का ₹1000 का चालान काटा। बताया जा रहा है कि चालानी कार्रवाई के दौरान पुलिस और विधायक के बीच कुछ देर तक बहस भी हुई। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियम सभी के लिए समान हैं और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मैहर पुलिस की इस कार्रवाई को यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शहर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की कार्रवाई के बाद यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि नियमों के पालन में किसी के पद या राजनीतिक पहचान के आधार पर छूट नहीं दी जाएगी।
ये भी पढ़े – मैहर में RCCPL की फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच, प्रशासनिक टीम ने उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
- maihar-traffic-police-fines-up-bjp-mla-vehicle-1000-challan-traffic-rules







