मैहर में वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज सावन महोत्सव

मैहर/ देवेश शर्मा: वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई मैहर के तत्वावधान में यश पैलेस में हरियाली तीज सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की जिला अध्यक्ष डॉली मनोज गुप्ता ने की। महोत्सव में बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन के रंग में रंगी नजर आईं।

हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने लिया उत्सव का आनंद

हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं ने हरे परिधानों, हरी चूड़ियों और आकर्षक श्रृंगार के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान डांस, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। सावन के गीतों से कार्यक्रम स्थल पर पूरे समय उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

आयोजन के दौरान महिलाओं को हरियाली तीज के अवसर पर उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष रहीं मुख्य अतिथि

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष गीता सोनी रहीं। इस अवसर पर शिवानी अग्रवाल सहित वैश्य महासम्मेलन की अनेक महिला सदस्य मौजूद रहीं।

महिला इकाई की अध्यक्ष डॉली मनोज गुप्ता ने सभी अतिथियों और कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की सभी बहनें एक परिवार की तरह हैं। सभी के सहयोग, आपसी प्रेम और समर्पण से ही इस तरह के आयोजन सफल होते हैं।

उन्होंने कहा कि वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की पूरी कार्यकारिणी उनकी ताकत है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को धन्यवाद दिया।

ये प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य रहीं मौजूद

कार्यक्रम में संरक्षक सरिता गुप्ता, अध्यक्ष डॉली मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सलाहकार ईं. मीना अग्रवाल, सचिव एकता अग्रवाल, सहसचिव रितु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनीता सोनी, सह-कोषाध्यक्ष पूनम सोनी, सांस्कृतिक प्रभारी विनीता अग्रवाल, सह सांस्कृतिक प्रभारी स्मृति गुप्ता, मीडिया प्रभारी सोनम चौरसिया, सह मीडिया प्रभारी वृष्टि सोनी, अभिलाषा गुप्ता, संगीता अग्रवाल, भाजपा पूर्व महिला अध्यक्ष रेखा गोयल, लक्ष्मी चतुर्वेदी, किरण अग्रवाल, निशा अग्रवाल, संध्या रानी वर्मा, शशि सोनी, पुष्पा बड़ोलिया, रीना राय, सरोज सिंह, क्षमा अग्रवाल और सीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

इसके अलावा नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष शीतल ताम्रकार, भाजपा वरिष्ठ नेत्री एवं पार्षद भक्ति शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेत्री एवं ब्लूम्स स्कूल की ऑनर श्रीमती विजय चौपड़ा, फिटनेस डायरेक्टर कुमुदिनी वर्मा, नरेंद्र दीदी, रेखा सिंह दीदी, सत्यभामा गुप्ता और रानी सोनी सहित अनेक गणमान्य महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

महिला एकजुटता और सांस्कृतिक उत्साह की दिखी झलक

हरियाली तीज सावन महोत्सव ने मैहर में महिला एकजुटता, आपसी प्रेम और सांस्कृतिक उत्साह की खूबसूरत मिसाल पेश की। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

यह भी पढ़े: UCC को लेकर भोपाल में आरिफ मसूद का आंदोलन का ऐलान, 16 से 20 अगस्त तक ज्ञापन अभियान

 
  • maihar-vaishya-mahasammelan-mahila-ekai-hariyali-teej-sawan-mahotsav
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

‘सृजन संवाद योजना’ में छात्राओं ने समझा पुलिस का नेटवर्क, डायल 112 और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली

सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

आगे पढ़ें
सिंहस्थ ड्यूटी के लिए सागर पुलिस के 11वें प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ, 85 पुलिसकर्मी लेंगे ट्रेनिंग

सागर/ मनीष कुमार चौबे: आगामी सिंहस्थ पर्व के दौरान…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान