मंदसौर में ‘दस्तक अभियान’ जारी, घर घर पहुंचकर 5 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

मंदसौर/ मुकेश कुमार जैन: जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान के उद्देश्य से “दस्तक अभियान” तेज़ी से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर दिव्यांक सिंह के मार्गदर्शन में 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक चल रहे इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार घर घर पहुंचकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. द्विवेदी, नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश सोलंकी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक निलेश गर्ग के निर्देशन में गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संधारा, भानपुरा, गांधी सागर और बाबुल्दा क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों की जांच की।

कुपोषण, निमोनिया और दस्त की हो रही जांच

अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण, निमोनिया और दस्त जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। जांच के आधार पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, ताकि बीमारी का समय रहते उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

विटामिन ए, ओआरएस और जिंक का किया जा रहा वितरण

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जगदीश खींची ने बताया कि अभियान के तहत बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही है। साथ ही ओआरएस के पैकेट और 14 दिनों के लिए जिंक की गोलियां भी वितरित की जा रही हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता अभिभावकों को नियमित टीकाकरण, स्वच्छता और बच्चों की उचित देखभाल के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं।

कुपोषित बच्चों को एनआरसी में मिलेगा उपचार

जांच के दौरान कुपोषित पाए जाने वाले बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कर उपचार और पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य बच्चों में गंभीर बीमारियों की शीघ्र पहचान कर उनके बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है।

अभिभावकों से सहयोग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का समय पर स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं, ताकि किसी भी बीमारी की समय रहते पहचान कर उपचार किया जा सके और बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित हो।

अभियान के दौरान ब्लॉक संधारा के मेडिकल ऑफिसर डॉ. बी. एल. सिसोदिया, स्टोर कीपर देवेंद्र जांगड़े, संदीप शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: दतिया पुलिस को मिली डिजिटल ताकत:181 ई विवेचना टैबलेट वितरित

 

  • Mandsaur-Dastak-Abhiyan-Child-Health-Screening
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना