सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

मुरैना/महेंद्र सिंह लहरिया की रिपोर्ट: अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी .315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को सिविल लाइन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सैयद नहर के आगे सत्संग भवन के पास नई प्लाटिंग के सामने एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर किसी वारदात की नीयत से घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी .315 बोर का कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। पुलिस द्वारा हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने हथियार और कारतूस को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जब्त हथियार और जिंदा कारतूस की कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई है। थाने में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 365/26 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल दाखिल कराया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदेरिया के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उदयभान सिंह यादव सहित सिविल लाइन थाना पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – मुरैना: एसपी धर्मराज मीना ने अंबाह अनुभाग के थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक में दिए दिशा-निर्देश

 

  • morena-civil-line-police-arrest-accused-illegal-country-made-pistol-live-cartridge-arms-act
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रीवा में नारियल लेकर दंडवत यात्रा पर निकले NSUI कार्यकर्ता, APSU प्रशासन पर आरोप

    अरविन्द तिवारी | रीवा, 1 अक्टूबर 2026। अवधेश प्रताप…

    पिछोर पुलिस की कार्रवाई, 27 पेटी अवैध शराब से भरी बलेनो जब्त

    कुलदीप शर्मा | शिवपुरी/पिछोर, 1 अक्टूबर 2026। अवैध शराब…

    You Missed

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले