मुरैना में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान: 72 शासकीय छात्रावासों में 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

मुरैना/महेंद्र सिंह लहरिया की रिपोर्ट: पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत मुरैना जिले में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुरैना पुलिस और आदिम जाति कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी 72 शासकीय छात्रावासों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। कार्यक्रमों में 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने, अपने परिवार और मित्रों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों ने नशा न करने, दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की सामूहिक शपथ ली।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई। इनमें नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446, मानस हेल्पलाइन 1933, नेशनल सुसाइड हेल्पलाइन 14416 तथा मध्यप्रदेश पुलिस नार्कोटिक्स विभाग हेल्पलाइन 7049100785 शामिल हैं।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

मुरैना पुलिस ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, नगरीय क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद, रैलियां और शपथ ग्रहण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से नशामुक्ति अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी इस जनहित अभियान से जुड़कर युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की। अभियान का संदेश है “सहयोगी जनता – सक्रिय पुलिस – सुरक्षित समाज।”

ये भी पढ़े –  मुरैना में स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों की मनमानी को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश, विभाग पर गंभीर आरोप

 

  • morena-drug-free-campaign-2-0-1500-students-take-pledge-in-72-government-hostels
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया