मुरैना में अवैध शराब तस्करी पर बड़ा शिकंजा, 35 पेटी शराब और बंदूक-कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार; ₹9 लाख का माल जब्त

मुरैना: जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जौरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक शराब तस्कर को अवैध 315 बोर की बंदूक और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 35 पेटी अवैध देशी शराब और तस्करी में इस्तेमाल ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर अलापुर पुल के पास घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को जौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियारों से लैस होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए ग्राम चंदपुरा से अलापुर की ओर अवैध शराब की खेप ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसडीओपी जौरा श्री नितिन बघेल के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी उनि पंकज यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलापुर पुल के पास चेकिंग शुरू की। पुलिस ने संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP06-ZM-3229 को घेराबंदी कर रोका। वाहन में सवार तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।

35 पेटी शराब और हथियार बरामद

ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी लेने पर पुलिस को ट्रॉली में 35 पेटी अवैध देशी शराब मिली, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है। वहीं गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर की एक देशी बंदूक और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हथियार रखने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर लिया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल करीब 9 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया।

चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

कार्रवाई के बाद पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ जौरा थाने में अपराध क्रमांक 357/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज यादव, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक प्रवेंद्र तोमर, आरक्षक गिरजेश, मुकेश, सोनेन्द्र, ईशाव खान और विश्वजीत परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़े –  मुरैना पुलिस ने अंतर्राज्यीय लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 26 लाख से ज्यादा की संपत्ति बरामद

 

  • morena-illegal-liquor-smuggling-35-cases-arrested-country-made-gun-seized-9-lakh-goods
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल