मुरैना पुलिस ने अंतर्राज्यीय लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 26 लाख से ज्यादा की संपत्ति बरामद

मुरैना: पुलिस ने चंबल अंचल में पिछले दो वर्षों से लूट, स्नैचिंग और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। जौरा थाना पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित 26 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है। पुलिस ने दो देशी कट्टे, 10 जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।

मां-बेटे से लूट के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की शुरुआत 30 जुलाई 2026 को ग्राम सिंघौरा निवासी एवरन सिंह गुर्जर के साथ हुई लूट की वारदात से हुई। एवरन अपनी मां के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। ग्राम झौंड के पास बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कट्टे की नोक पर उनकी मां के गले से सोने का मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां और नकदी लूट ली थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री धर्मराज मीना ने मौके का निरीक्षण कर एसडीओपी जौरा श्री नितिन कुमार बघेल के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित कीं।

सैकड़ों CCTV फुटेज और साइबर सेल से मिली सफलता

जौरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक पंकज यादव और साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक जादौन की टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई। 20 अगस्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पगारा रोड से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। इसके बाद तीसरे आरोपी को ग्राम खेरामेवदा से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में बृजेश उर्फ बिजेंद्र गुर्जर (30) निवासी हेतमपुर, सरायछौला को गिरोह का मुख्य सरगना बताया गया है। उसके खिलाफ मुरैना सहित ग्वालियर, शिवपुरी, झांसी और आगरा में डकैती, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के 21 से अधिक मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी भूरा चौहान (27) निवासी खेरामेवदा, माताबसैया है, जिसके खिलाफ जौरा थाने में लूट के पांच मामले दर्ज बताए गए हैं। तीसरा आरोपी सचिन गुर्जर (19) निवासी बंधा, सरायछौला है, जिसके खिलाफ लूट और स्नैचिंग के पांच मामले दर्ज हैं।

10 वारदातों का खुलासा, दूसरे राज्यों की घटनाओं की भी जांच

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जौरा की पांच, दिमनी की दो तथा रिठौरा, पहाड़गढ़ और देवगढ़ की एक-एक वारदात समेत कुल 10 मामलों का खुलासा करने का दावा किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, टीवीएस राइडर और प्लेटिना मोटरसाइकिल, दो 315 बोर के देशी कट्टे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने भिंड के एंडोरी और गोहद, राजस्थान के धौलपुर तथा ग्वालियर में भी छह अन्य लूट की वारदातों में शामिल होने की बात कही है। पुलिस इन मामलों में भी आगे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में निरीक्षक दीपेंद्र सिंह यादव, उप निरीक्षक पंकज यादव, नरेंद्र कुशवाह, अभिषेक जादौन, जयपाल गुर्जर, प्रधान आरक्षक प्रवेन्द्र तोमर सहित साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े –  मुरैना के जैन मंदिर में चांदी के छत्र की चोरी का खुलासा, आगरा से शातिर आरोपी गिरफ्तार; 2.50 लाख का माल बरामद

 

  • morena-police-interstate-robbery-gang-busted-three-arrested-26-lakh-recovery
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल