केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले मध्य प्रदेश युवा लोजपा (रामविलास) के पदाधिकारी, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं चिराग पासवान से दिल्ली स्थित पंचशील भवन में मध्य प्रदेश युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में मध्य प्रदेश में पार्टी के संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान चिराग पासवान ने मध्य प्रदेश से पहुंचे युवा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के उत्साह, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है और पार्टी को गांव, शहर तथा बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश में पार्टी को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने, संगठनात्मक ढांचे को विस्तार देने और युवा नेतृत्व को अवसर प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही राज्य में प्रस्तावित राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई। चिराग पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और जनता के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया।

बैठक में आगामी सदस्यता अभियान, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और विभिन्न सामाजिक वर्गों तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और प्रदेश में पार्टी का जनाधार मजबूत होगा।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश युवा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश प्रधान महासचिव सावन जायसवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी आदित्य शंकर तिवारी, प्रदेश महासचिव निशिता सिंह, एससी/एसटी मोर्चा अध्यक्ष अरविंद रत्नाकर, प्रदेश महासचिव एवं चंबल प्रभारी नीतेश राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

ये भी पढ़े – “टीएमसी के ‘छात्र नेताओं’ की अलमारी में करोड़ों का काला धन: दीमक खा रहे नोट, और टीएमसी नेतृत्व खामोश!”

  • mp-youth-ljp-delegation-meets-chirag-paswan-in-delhi-discusses-organisation-expansion-and-membership-drive
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आचरण निंदनीय, लेकिन जमानत नियम: सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता के दोनों आरोपी छात्रों को मिली जमानत

    सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार और…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू