पहलगाम हमले की बरसी से पहले पाकिस्तान की साजिश ? ISI पर प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप

ब्रांडवाणी डेस्क/नई दिल्ली:  भारत के खिलाफ एक बड़े दुष्प्रचार अभियान का खुलासा हुआ है. खुफिया ISI ने मीडिया और सोशल मीडिया नेटवर्क के जरिए भारत के खिलाफ “फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन” का नैरेटिव फैलाने की कोशिश शुरू की है. इस अभियान को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

इस कथित प्रचार अभियान की रूपरेखा ISI के डीजी-मीडिया मेजर जनरल मुहम्मद मुश्ताक अली ने तैयार की. इसके बाद पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर बॉट नेटवर्क के जरिए इसे तेजी से फैलाया गया.  पाकिस्तान सेना की एक्स कोर और ISPR ने भी इस अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया.

ये भी पढ़े – सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर ताहिर अनवर की मौत, जैश‑ए‑मोहम्मद में हलचल

खुफिया एजेंसियों का कहना है कि इस प्रचार का समय भी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सब पिछले साल हुए पहलगाव आतंकी हमले की पहली बरसी से ठीक पहले किया जा रहा है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान पहले से ही ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है, ताकि किसी संभावित घटना की स्थिति में भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घेरने का नैरेटिव तैयार किया जा सके.मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल पहलगाम हमले से कुछ सप्ताह पहले भी इसी तरह का “फॉल्स फ्लैग” दावा पाकिस्तान की ओर से किया गया था. बाद में जब सुरक्षा बलों ने आतंकियों को मार गिराया तो उनमें से दो के पास पाकिस्तानी पहचान पत्र CNIC पाए गए, जिससे पाकिस्तान के दावों पर सवाल उठे थे.

खुफिया जानकारी के मुताबिक पिछले 11 महीनों में भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 34 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है, जबकि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों से जुड़े 40 से अधिक आतंकियों की गतिविधियों पर अभी भी नजर रखी जा रही है. एजेंसियां हाल ही में ISI अधिकारियों और आतंकी संगठनों के बीच हुई बैठकों की भी जांच कर रही हैं.भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह अभियान “हाइब्रिड वॉरफेयर” का हिस्सा है, जिसमें दुष्प्रचार, मनोवैज्ञानिक युद्ध और संभावित आतंकी गतिविधियों को एक साथ इस्तेमाल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रम फैलाने की कोशिश की जाती है। इसलिए सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़े – बीजिंग: निर्वासित तिब्बती संसद का 17वां कार्यकाल समाप्त: बजट पारित, राष्ट्रीय प्रतीकों के लिए नए नियम

  • pahalgam-pakistan-isi-propaganda-allegation
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान का जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमला, कई ठिकाने पहले भी बने निशाना

    ब्रांडवाणी डेस्क:  मध्य पूर्व में युद्ध जैसे हालात के बीच ईरान ने एक बार फिर अमेरिकी…

    आगे पढ़ें
    हॉर्मुज़ संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर, ईरान बोला- चिंता की कोई बात नहीं ?

    ब्रांडवाणी डेस्क:  मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ हारमोंस को लेकर ईरान ने भारत…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश