
भोपाल।आदि मिश्रा| भोपाल में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने इस मामले को लेकर भाजपा और बजरंग दल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
बजरंग दल की चुप्पी पर उठाए सवाल
पी.सी. शर्मा ने कहा कि जब राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, तो बजरंग दल इस मुद्दे पर चुप क्यों है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़े मामले में पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग की
पूर्व मंत्री ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका कहना है कि इस प्रकरण की सच्चाई जनता के सामने आना जरूरी है।
यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, पार्किंग, हॉकर्स जोन और ऑटो स्टैंड होंगे विकसित
- pc-sharma-demands-fair-probe-in-ram-temple-donation-theft-case








