विश्व आदिवासी दिवस पर थिरके पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी, आदिवासी समाज के साथ जमकर किया डांस

खनियाधाना/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर खनियाधाना में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समाज ने उत्साह और उमंग के साथ अपनी संस्कृति एवं परंपराओं का जश्न मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी और विधायक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां शुरू होते ही माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। आदिवासी समाज के लोगों के साथ पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी भी कार्यक्रम स्थल पर नृत्य करते नजर आए। विधायक ने समाज के लोगों के साथ जमकर डांस किया, जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह और बढ़ गया।

विधायक के साथ नृत्य करते देख समाज के लोगों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत-संगीत और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा आदिवासी समाज के लोगों के साथ किए गए नृत्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में विधायक प्रीतम सिंह लोधी समाज के लोगों के साथ उत्साहपूर्वक नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़े – शिवपुरी यूआईटी आरजीपीवी कॉलेज में रैगिंग की शिकायत से मचा हड़कंप, मेस विवाद के बीच 5-6 सीनियर छात्रों पर आरोप

 

  • pichhore-mla-pritam-singh-lodhi-dance-with-tribal-community-world-tribal-day-khaniyadhana
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आईएमए सागर में NICU प्रबंधन और नवजात चिकित्सा पर उच्चस्तरीय वैज्ञानिक सेमिनार आयोजित

    सागर: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की सागर शाखा द्वारा नवजात…

    आगे पढ़ें
    सागर में अगस्त क्रांति दिवस और युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर तिरंगा मार्च, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

    सागर: भारत छोड़ो आंदोलन के अगस्त क्रांति दिवस, विश्व…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?