सेवढ़ा में नशा मुक्ति संगोष्ठी: युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश, प्राचार्य की कविताओं ने बांधा समां

सेवढ़ा/दतिया (संतोष चंसौलिया की रिपोर्ट): शासकीय गोविंद महाविद्यालय, सेवढ़ा, जिला दतिया में पुलिस विभाग के सहयोग से नशा मुक्ति विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार व्यास ने की। कार्यक्रम में बार कौंसिल अध्यक्ष सेवढ़ा मुकेश यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा अधिवक्ता हरनारायण अहिरवार एवं मध्य प्रदेश पुलिस के सहायक उप निरीक्षक श्री इंदौरिया अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे।

नशे से स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज भी प्रभावित

विशिष्ट अतिथि मुकेश यादव ने नशे के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, सामाजिक जीवन और आर्थिक स्थिति पर भी गंभीर असर डालता है। उन्होंने नशे के कारण बढ़ने वाले अपराधों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

अधिवक्ता हरनारायण अहिरवार ने नशे की समस्या के सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे की गिरफ्त में आने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे परिवार और समाज से दूर होता जाता है। कई बार नशे की लत व्यक्ति को अपराध की ओर भी ले जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने साथियों और समाज में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता फैलाने की अपील की।

मध्य प्रदेश पुलिस के सहायक उप निरीक्षक श्री इंदौरिया ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों की जानकारी दी। उन्होंने नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया।

स्वरचित कविताओं से डॉ. व्यास ने बांधा समां

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार व्यास ने नशे के विषय पर स्वरचित तीन कविताओं के माध्यम से अपने उद्बोधन की शुरुआत की। उनकी कविताओं ने विद्यार्थियों को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया। प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों की तालियों से पूरा सभागार गूंज उठा। डॉ. व्यास ने कहा कि नशा केवल युवाओं के भविष्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि हर आयु वर्ग और पूरे समाज पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने कहा कि केवल गोष्ठियों और संगोष्ठियों के आयोजन से नशे का पूर्ण उन्मूलन संभव नहीं है। इसके लिए सरकार और समाज को मिलकर ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने होंगे। उन्होंने नशे के उत्पादन और उपलब्धता पर प्रभावी अंकुश लगाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा नशे की गिरफ्त में आकर नष्ट हो रही है। इसलिए जागरूकता के साथ-साथ व्यापक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।

सांपों को लेकर भी दी वैज्ञानिक जानकारी

नशा मुक्ति संगोष्ठी के बाद महाविद्यालय में सांपों एवं उनसे जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. व्यास ने विद्यार्थियों को सांपों से होने वाली घटनाओं और उनसे बचाव के वैज्ञानिक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विषैले एवं गैर-विषैले सांपों की पहचान, उनके स्वभाव और व्यवहार से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सांपों को लेकर समाज में कई भ्रांतियां प्रचलित हैं। वैज्ञानिक जानकारी और जागरूकता के माध्यम से इन भ्रांतियों को दूर किया जाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को सांप से संबंधित किसी घटना के दौरान घबराने के बजाय सुरक्षित और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया गया।

शिक्षक और विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रतिभान सिंह गुर्जर ने किया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र प्रगति यादव, समाजशास्त्र की माधुरी मौर्य तथा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशबू चतुर्वेदी ने भी नशे के दुष्परिणामों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार व्यास की ओर से विद्यार्थियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। नशा मुक्ति, सामाजिक जागरूकता और सांपों से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और जागरूकता से भरपूर रहा।

ये भी पढ़े –  दतिया: सेवढ़ा में बीईओ का पद खाली, जुलाई का वेतन नहीं मिलने से शिक्षक परेशान

 

  • seondha-nasha-mukti-seminar-govind-college-datia-youth-awareness
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 घंटे के भीतर सभी 7 आरोपी गिरफ्तार

    सागर: जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में हत्या के…

    आगे पढ़ें
    विश्व आदिवासी दिवस पर केसली में उमड़ा जनसैलाब, रानी दुर्गावती चौक से निकली भव्य रैली

    केसली/सागर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी बाहुल्य केसली…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?