गोरखपुर डुंगरिया में शिकार के लिए लगाए फंदे में फंसी तेंदुआ की मौत, आरोपी ने जुर्म कबूला

रायसेन: वनमंडल के देवरी परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के पास फेंसिंग में फंसी एक मादा तेंदुआ की मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना शनिवार सुबह करीब 9 बजे वन विभाग को मिली, जिसके बाद टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वन विभाग के अनुसार परिक्षेत्र अधिकारी शिरोमणि मीणा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे, जहां करीब चार वर्ष आयु की मादा तेंदुआ फंदे में फंसी मिली। परीक्षण के दौरान तेंदुआ मृत पाई गई। इसके बाद वन मंडल अधिकारी प्रतिभा शुक्ला भी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।

ये भी पढ़े – रायसेन में जिला स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव आयोजित, बालिकाओं ने किया पौधारोपण और निकाली रैली

घटना के बाद आसपास एक किलोमीटर क्षेत्र में रातापानी डॉग स्क्वाड से सर्चिंग कराई गई। मौके से तीन फंदे जब्त किए गए। वहीं पास के खेत में बने एक घर से एक फंदा और जंगली सूअर के चार पैर भी बरामद किए गए।मामले में आरोपी जगदीश पिता जयराम आदिवासी को हिरासत में लेकर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में जंगली सूअर के शिकार की नीयत से फंदा लगाने की बात स्वीकार की है।

वन विभाग ने बताया कि तेंदुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 का संरक्षित प्राणी है। नियमानुसार पशु चिकित्सक की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया और अधिकारियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।वन मंडल अधिकारी ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं और अन्य संभावित दोषियों की तलाश शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों और किसानों से अपील की है कि फंदे या करेंट लगाना भी शिकार की श्रेणी में आता है, जिस पर 3 से 7 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।

ये भी पढ़े – रायसेन के आलमखेड़ा में आगजनी, ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू

  • raisen-female-leopard-dies-trapped-in-snare-accused-detained-forest-department-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से मिलीं सांसद डॉ. लता वानखेड़े: नई ट्रेनें, स्टॉपेज और ओवरब्रिज की उठाई मांग

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: सागर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप