रायसेन पुलिस लाइन में 13 मई को होगी एयर रेड मॉक ड्रिल, प्रशासन ने जारी की अपील

रायसेन| जिला प्रशासन और होमगार्ड आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 13 मई 2026 को पुलिस लाइन परिसर रायसेन में हवाई हमलों के दौरान की जाने वाली सुरक्षात्मक कार्यवाही का पूर्वाभ्यास मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। यह अभ्यास रात्रि 7:35 बजे शुरू होगा।

प्रशासन के अनुसार मॉक ड्रिल का उद्देश्य युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन, आपदा प्रबंधन दल और आम नागरिकों की तैयारियों को परखना है। अभ्यास के दौरान प्रतीकात्मक ब्लैक आउट किया जाएगा, जिसमें कुछ समय के लिए बिजली बंद रखी जाएगी ताकि हवाई हमले जैसी स्थिति का वास्तविक अनुभव कराया जा सके।

मॉक ड्रिल में घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, मलबे से रेस्क्यू करने और प्राथमिक उपचार देने का प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही नागरिकों को सायरन बजने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। इस अभ्यास में जिला प्रशासन, होमगार्ड, पुलिस, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों का समन्वय रहेगा।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान सायरन या हलचल देखकर घबराएं नहीं। प्रशासन ने लोगों से सहयोग और शांति बनाए रखने की भी अपील की है।

  • Raisen Police Lines to hold air raid mock drill on May 13 administration issues appeal
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना