खजवा चौराहा हिंसा मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास प्रकरण में लाठी-डंडे और रॉड बरामद

छतरपुर: राजनगर थाना पुलिस ने खजवा चौराहा पर दो पक्षों के बीच हुए हिंसक विवाद के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी, डंडे और लोहे की रॉड भी बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना राजनगर क्षेत्र के खजवा चौराहा पर दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान लाठी, डंडे और रॉड से हमला किया गया था। घटना के बाद दोनों पक्षों के फरियादियों की शिकायत पर थाना राजनगर में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश देते हुए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया और प्रकरण की लगातार मॉनिटरिंग की।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज पटेल, रवि पटेल, सच्चू उर्फ सचिन पटेल, गोकल पटेल, मंगू उर्फ धर्मदास पटेल और गोविंदी पटेल, सभी निवासी ग्राम खजवा, थाना राजनगर शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी, डंडे और लोहे की रॉड बरामद कर जब्त कर ली गई हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। गठित टीमों द्वारा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों पक्षों से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजनगर उपनिरीक्षक अतुल कुमार झा, थाना प्रभारी खजुराहो उपनिरीक्षक नंद किशोर सोलंकी, चौकी प्रभारी चंद्रनगर उपनिरीक्षक सुमित सुमन सहित राजनगर, खजुराहो एवं चंद्रनगर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

ये भी पढ़े – 206 लीटर अवैध शराब मामले में ₹2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, गढ़ी मलहरा पुलिस की कार्रवाई

 

  • rajnagar-police-arrest-six-accused-in-khajwa-square-attempt-to-murder-and-riot-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना