206 लीटर अवैध शराब मामले में ₹2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, गढ़ी मलहरा पुलिस की कार्रवाई

छतरपुर: गढ़ी मलहरा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹2 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, फरवरी 2026 में हर्रई तिगैला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 23 पेटी अवैध शराब जब्त की थी। बरामद शराब की कुल मात्रा 206 लीटर तथा अनुमानित कीमत करीब ₹2.50 लाख आंकी गई थी। इस मामले में पहले ही एक विधि-विरुद्ध किशोर एवं एक अन्य आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा ने उस पर ₹2 हजार का इनाम घोषित किया था। लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ने आरोपी राघवेंद्र सिंह उर्फ गोलू राजा, पिता सुमेर सिंह परमार, निवासी ग्राम मोरवा, थाना कोतवाली, छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसके विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा उप निरीक्षक ओशो गुप्ता, उप निरीक्षक अजीत टोप्पो, आरक्षक श्रीराम, शनि प्रताप सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – छतरपुर विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, तालाबंदी से कुलगुरु समेत स्टाफ परिसर में रुका

 

  • garhimalhara-police-arrest-rs-2000-reward-accused-in-206-litre-illegal-liquor-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना