
बड़वानी: पानसेमल तहसील के रामा फलिया गांव में बोरिंग और हाथपंप से लाल-काले रंग का पानी निकलने की खबर सामने आने के बाद पीएचई विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के उपयंत्री संदीप मंग्रोलिया सहित पांच ठेकेदार दल ने गांव में निरीक्षण कर बालों से चर्चा की और पानी के सैंपल के लिए।
ये भी पढ़े – बड़वानी: बिलियापानी घाट में कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत
जांच के दौरान सामने आया कि पास के ग्राम बालझिरी स्थित सुमन ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल के जमीन में रिकवरी के कारण पानी दूषित हो रहा है। इसी वजह से बोरिंग और हाथपंप का पानी लाल और काले रंग का दिखाई दे रहा है।उपयंत्री संदीप मांगरोलिया ने बताया कि पहले भी इस मामले की जांच कर सैंपल लैब में भेजे गए थे,
जिन्हें रिपोर्ट में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया था। इस संबंध में पानसेमल एसडीएम को पत्र लिखकर बालों को इस पानी का उपयोग बंद करने के निर्देश भी दिए गए थे। उन्होंने बताया कि कूड़े कचरे को पूरी तरह नहीं हटाए जाने के कारण जमीन में रिकवरी जारी है, जिससे दूषित पानी की समस्या बनी हुई है। अगर टीम ने फिर से पानी के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं।
ये भी पढ़े – बड़वानी: बोरिंग और हैंडपंप से लाल-काला पानी, ग्रामीणों की चिंता बढ़ी
- rama-faliya-village-contaminated-water-issue-phe-department-investigation









