रतलाम: 9 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले को दोहरा आजीवन कारावास, कोर्ट ने कहा- अपराधी दया का पात्र नहीं

रतलाम:  मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश राकेश कुमार शर्मा की अदालत ने आरोपी राजेन्द्र सिंह पिता शंभूसिंह राजपूत (32 वर्ष) को दोषी करार देते हुए दोहरा आजीवन कारावास और कुल 27,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। साथ ही न्यायालय ने पीड़िता को 2,00,000 रुपये की प्रतिकर राशि प्रदान करने के आदेश भी जारी किए हैं।

अभियोजन के अनुसार यह घटना 11 जून 2023 की है। नामली थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी ने रात के अंधेरे में घर के बाहर सो रही मासूम को अगवा कर पास के खेत में ले जाकर उसके साथ जघन्य कृत्य किया था। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की नानी ने आरोपी को मौके से भागते हुए देखा था, जिसके बाद पुलिस ने देहाती नालसी के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था।

विशेष न्यायालय ने अपने फैसले में बेहद संवेदनशील टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत में 12 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को देवी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है, लेकिन ऐसी घटनाओं ने समाज की आत्मा को झकझोर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अपनी पुत्री की आयु की बालिका के साथ ऐसा घिनौना अपराध करने वाला व्यक्ति किसी भी प्रकार की दया का पात्र नहीं है।

प्रकरण के दौरान विशेष लोक अभियोजक श्रीमती गौतम परमार ने प्रभावी पैरवी करते हुए मौखिक, दस्तावेजी और मेडिकल साक्ष्य प्रस्तुत कर आरोपी को अधिकतम दंड देने का निवेदन किया था, जिसे माननीय न्यायालय ने स्वीकार करते हुए यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया।

ये भी पढ़े – रतलाम/रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी पिस्टल, जिंदा राउंड और टाटा सफारी कार सहित चार आरोपी गिरफ्तार

  • ratlam-court-double-life-imprisonment-to-accused-in-minor-rape-case-brahmandwani
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना