6 साल से फरार 11 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी नवी मुंबई से गिरफ्तार, रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रतलाम: पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 6 साल से फरार चल रहे 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी को महाराष्ट्र के नवी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 से मामला दर्ज था और वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार यह मामला थाना स्टेशन रोड रतलाम में दर्ज अपराध क्रमांक 70/2021 से जुड़ा है, जिसमें धारा 420, 409 भारतीय दंड संहिता और मध्यप्रदेश निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 की धारा 6(1) के तहत केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता लोकेन्द्र सिंह पंवार निवासी टीआईटी रोड रतलाम ने आरोप लगाया था कि आरोपी रूपेश गंधारे ने “बी प्राइम कंपनी” के नाम से ब्यूटी प्रोडक्ट्स का कारोबार शुरू किया था। उसने निवेश पर रकम दोगुनी करने का लालच देकर करीब 11 लाख रुपये की ठगी की थी।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था और लगातार अपनी पहचान छुपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी इनपुट और साइबर ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।

पुलिस टीम ने 12 मई 2026 को ठाणे, नवी मुंबई क्षेत्र से आरोपी रूपेश गंधारे (47 वर्ष) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे रतलाम लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उसने अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी तो नहीं की है।

ये भी पढ़े – रतलाम में बरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 735 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

  • ratlam-police-fraud-accused-arrested-navi-mumbai-6-years-absconding
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सीहोर में मानसून मेहरबान: आष्टा में 2 इंच से ज्यादा बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 48 घंटे का अलर्ट

    सीहोर जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया…

    आगे पढ़ें
    गाडरवारा में किसानों का हल्ला बोल: हजारों किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ किया एसडीएम कार्यालय का घेराव

    नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में शनिवार को राष्ट्रवादी किसान…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

    आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

    आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान