सागर: आईपीएल सट्टा गिरोह पर मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

सागर: अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतीनगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल से लाखों रुपये के सट्टे से जुड़े रिकॉर्ड और संदिग्ध ट्रांजेक्शन भी बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार मोतीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीजासेन मंदिर के पास एक युवक मोबाइल के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।

ये भी पढ़े – सागर: बीना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी रंजीत सोनी (24 वर्ष), निवासी पुरव्याऊ टौरी को पकड़ा। बताया गया कि उस समय आरोपी ओप्पो 5G मोबाइल फोन पर RCB और KKR के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट के जरिए दांव लगवा रहा था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।

मोबाइल की प्रारंभिक जांच में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इसमें विभिन्न टीमों पर लगाए गए दांव का रिकॉर्ड, लाखों रुपये के हार-जीत का हिसाब-किताब और यूपीआई व बैंक ट्रांजेक्शन का विस्तृत विवरण शामिल है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस अवैध सट्टा नेटवर्क के तार किन बड़े बुकीज और अन्य राज्यों तक फैले हुए हैं।

मोतीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश होने के लिए नोटिस देकर पाबंद किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत के साथ उप निरीक्षक गौरव गुप्ता, प्रधान आरक्षक दिनेश, अरुण, आरक्षक अखलेश, गुड्डू, संजय जोनवार, सत्येन्द्र और मंजीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – सागर में किन्नर समाज के दो गुटों में छिड़ी वर्चस्व की जंग; ‘नायक’ की कुर्सी को लेकर थाने में हंगामा

  • sagar-online-ipl-satta-arrest-motinagar-police-rcb-kkr
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दतिया में दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने…

    आगे पढ़ें
    दतिया में आधी रात घर में घुसकर मारपीट, फिर रास्ते में कार पर हमला, कुछ ही घंटों में एक आरोपी गिरफ्तार

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: शहर में आधी रात घर में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

    मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा