रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 100 किलो डोडाचूरा बरामद, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

रतलाम: जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रिंगनोद थाना पुलिस और माननखेड़ा चौकी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 100 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार सहित करीब 7 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गई।

जानकारी के अनुसार 7 जून 2026 की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की वोक्सवैगन कार में दो व्यक्ति मंदसौर की ओर से माननखेड़ा होते हुए जावरा की तरफ बड़ी मात्रा में डोडाचूरा लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद एवं चौकी प्रभारी माननखेड़ा उपनिरीक्षक राजेश मालवीय ने टीम के साथ कार्रवाई की योजना बनाई। पुलिस ने माननखेड़ा चौकी के सामने फोरलेन मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें कार के अंदर रखे बोरों से 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद हुआ। इसके बाद कार में सवार दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के गोपालगंज निवासी 36 वर्षीय सुनील मालवीय और प्रतापगढ़ जिले के ही नौगांवा निवासी 40 वर्षीय इलियास खान उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों से बरामद डोडाचूरा के स्रोत और उसके संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद 100 किलोग्राम डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही वोक्सवैगन कार की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल 7 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जब्त किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, चौकी प्रभारी राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन सिंह जगावत तथा आरक्षक घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, जालम सिंह और शांतिलाल बामनिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – रतलाम में जंगली जानवर से टकराई बाइक, डायल-112 टीम ने घायल युवक और महिला को पहुंचाया अस्पताल

  • ratlam-ringnod-police-seize-100-kg-dodachura-two-drug-smugglers-arrested-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना