रतलाम में गांजा तस्करी पर सैलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.5 किलो गांजा और बाइक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम: जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार, परिवहन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैलाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रतलाम-बांसवाड़ा रोड स्थित केसरपुरा फंटे के पास से तीन आरोपियों को करीब 1.5 किलोग्राम अवैध गांजा और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 29 हजार रुपये और मोटरसाइकिल की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने कुल करीब 79 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो एवं एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम को 10 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर केसरपुरा फंटे के पास तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर खड़े हैं और उसे बेचने की तैयारी कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पंचों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। वहां मुखबिर के बताए हुलिए के तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम पंकज पिता रमेश बामनिया (25), कारु उर्फ कालु पिता मांगु बामनिया (50) और गोवर्धन पिता मांगु बामनिया (45), सभी निवासी बागरियो की खेड़ी, सैलाना बताए। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 1.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा गांजे के परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43 ZG 5561 भी जब्त की गई।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

अवैध मादक पदार्थ बरामद होने पर थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 297/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि गांजा उन्हें कहां से प्राप्त हुआ था और इसकी सप्लाई किसे और कहां की जानी थी। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के स्रोत, परिवहन और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह सामग्री हुई जब्त

गांजा: करीब 1.5 किलोग्राम — अनुमानित कीमत ₹29,000

हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल: MP43 ZG 5561 — अनुमानित कीमत ₹50,000

कुल जब्त मशरूका: करीब ₹79,000

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक पिंकी आकाश, उपनिरीक्षक शिवनाथ सिंह राठौड़, उपनिरीक्षक शिवाजीराव जगताप, प्रधान आरक्षक संदीप भदोरिया, आरक्षक तूफान भूरिया, दिनेश पाटीदार, यशपाल धनगर, भारत अलावा, संदीप परमार, राजू निनामा एवं विजय मोहनिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रतलाम पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – विश्व आदिवासी दिवस पर रतलाम में यातायात डायवर्जन, रैली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

 

  • ratlam-sailana-police-ganja-smuggling-3-accused-arrested-1-5-kg-ganja
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की, पोषण ट्रैकर के फर्जी डाटा पर सख्ती के निर्देश

    छतरपुर: कलेक्टर मृणाल मीना ने मंगलवार को जिला पंचायत…

    आगे पढ़ें
    शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में जन अभियान परिषद की समितियां सक्रिय भूमिका निभाएं: कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी

    मैहर: कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने मंगलवार दोपहर जन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा