रतलाम: स्पा सेंटरों की आकस्मिक जांच; पुलिस ने स्टाफ व दस्तावेजों की की पड़ताल

रतलाम:  शहर में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा होटल, लॉज और स्पा सेंटरों की लगातार जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर 31 मार्च को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने स्पा सेंटरों की आकस्मिक जांच की।

पुलिस टीम ने कस्तूरबा नगर स्थित सेवन मिरर स्पा सेंटर और क्रिस्टल स्पा सेंटर का निरीक्षण कर वहां कार्यरत स्टाफ से पूछताछ की तथा कमरों की जांच की। इस दौरान मेंटेनेंस रजिस्टर, स्टाफ विवरण और आगंतुक रिकॉर्ड सहित अन्य दस्तावेजों की भी जांच की गई।

पुलिस ने स्पा संचालकों को कर्मचारियों का सत्यापन कराने, रजिस्टर का नियमित संधारण करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी जांच आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस की नई पहल: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित

  • ratlam-spa-centers-police-inspection-staff-documents-check
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर: भदनपुर उत्तर पट्टी में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    मैहर: ग्राम भदनपुर उत्तर पट्टी में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर गांववासियों में भारी आक्रोश देखने…

    आगे पढ़ें
    खनिज राजस्व वसूली में सिंगरौली ने बनाया नया रिकॉर्ड, लक्ष्य के करीब पहुंचा जिला

    सिंगरौली:  खनिज राजस्व वसूली के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल