सागर में ‘एक रोटी गौ माता के नाम’ अभियान शुरू, रावतपुरा सरकार ने नंगे पैर घर-घर जाकर मांगी गौसेवा के लिए रोटी

सागर: शहर के पंतनगर काकागंज क्षेत्र में संत शिरोमणि रावतपुरा सरकार (रविशंकर महाराज) के सान्निध्य में निराश्रित गोवंश की सेवा के उद्देश्य से “एक रोटी गौ माता के नाम” अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत रावतपुरा सरकार स्वयं नंगे पैर हाथों में झोली लेकर घर-घर पहुंचे और लोगों से अपने लिए नहीं, बल्कि गौमाता के लिए रोटी और भिक्षा का सहयोग मांगा।

बताया गया कि इस अभियान का एक वर्षीय संकल्प टीकमगढ़ जिले के मातृधाम छिपरी एवं दलूपुरा गांव से प्रारंभ किया गया था। अब इसे सागर शहर में भी जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सड़कों पर घूम रहे निराश्रित एवं भूखे गोवंश के लिए नियमित भोजन की व्यवस्था करना तथा समाज में गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

अभियान के दौरान स्थानीय महिलाओं और श्रद्धालुओं ने घरों के बाहर कलश एवं रंगोली से रावतपुरा सरकार का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक गुड़ और रोटियां भेंट कर गौसेवा के इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। रावतपुरा सरकार ने लोगों से कहा कि “यह झोली अपने लिए नहीं, गौमाता के लिए है।” उन्होंने प्रत्येक परिवार से प्रतिदिन एक रोटी गौमाता के नाम निकालने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समाज के सामूहिक सहयोग से ही निराश्रित गोवंश की सेवा और संरक्षण का कार्य प्रभावी रूप से किया जा सकता है। आयोजकों ने बताया कि अब प्रत्येक शनिवार को रावतपुरा सरकार सागर नगर के विभिन्न मोहल्लों और वार्डों में पहुंचकर इस अभियान के माध्यम से हर घर से गौमाता के लिए एक रोटी एकत्रित करेंगे, ताकि बेसहारा गोवंश को नियमित भोजन उपलब्ध कराया जा सके। अभियान में गौमाता के जयकारों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर सुनील जैन, प्रतिभा चौबे, समर्थ दीक्षित, सुशील पाण्डेय, भरत तिवारी, नीरज कोरी, गोलू, वरदान भाई पटेल, रामेश्वर चौबे सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े –  शासकीय कन्या उमावि केसली के शिक्षक राजेश कुमार जैन का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित, 30 वर्षों की सेवाओं को किया गया नमन

 

  • ravatpura-sarkar-launches-one-roti-for-cow-campaign-in-sagar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना