सागर में भीम आर्मी का प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता, SIT जांच और छात्रवृत्ति समेत कई मांगों का ज्ञापन सौंपा

सागर।मनीष कुमार चौबे| मध्य प्रदेश के सागर शहर में शनिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। चंद्रा पार्क से शुरू हुई रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार प्रतीक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में नर्सिंग छात्रों ने भी हिस्सा लेकर अपनी लंबित मांगों को उठाया।

बैरिकेड्स पर चढ़े युवा, पुलिस ने संभाली स्थिति

रैली के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा।

नर्सिंग छात्रों ने भी उठाई छात्रवृत्ति और परीक्षा की मांग

प्रदर्शन में शामिल नर्सिंग विद्यार्थियों ने समय पर परीक्षाएं आयोजित कराने और लंबित छात्रवृत्ति जल्द जारी करने की मांग की। रैली में विभिन्न बैनर और पोस्टर भी दिखाई दिए, जिनमें सरकार और परीक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई गई।

ज्ञापन में रखीं ये प्रमुख मांगें

भीम आर्मी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कई मांगें प्रमुख रूप से शामिल की गईं। इनमें सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में SIT जांच कराने, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के पुनर्गठन, 20 जुलाई को छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, घायल छात्रों को निःशुल्क उपचार और मुआवजा देने, तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पारदर्शी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और छात्र लोकपाल की व्यवस्था लागू करने की मांग शामिल है।

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से ज्ञापन की मांगों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

यह भी पढ़े: पुणे सेक्शन में लैंडस्लाइड का असर, इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 जुलाई तक रद्द

  • sagar-bhim-army-protest-sit-investigation-scholarship-demand-memorandum
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना