सागर: ईंधन की कोई कमी नहीं, कलेक्टर ने अफवाहों पर लगाई रोक

सागर: पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों को खारिज करते हुए कलेक्टर संदीप जीआर ने स्पष्ट किया कि सागर में ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने तेल कंपनियों IOCL, BPCL, HPCL और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में स्टॉक और वितरण की स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्टर की लोगों से की अपील

कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और पैनिक होकर वाहनों में अनावश्यक ईंधन का भंडारण न करें। उन्होंने बताया कि सप्लाई चेन पूरी तरह सुरक्षित है और मांग के अनुसार लगातार आपूर्ति की जा रही है।बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कालाबाजारी करने वालों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की जाए। जिला आपूर्ति नियंत्रक, एसडीएम और तहसीलदार पेट्रोल पंपों की निरंतर निगरानी करेंगे और यदि कोई डीलर या व्यक्ति ईंधन की कालाबाजारी करता पाया गया, तो तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कालाबाजारी में  सख्त लगाम लगेगी

बैठक में यह भी तय किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, पेट्रोल पंपों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से आम जनता को स्टॉक की जानकारी दी जाएगी और तेल कंपनियां प्रतिदिन स्टॉक और वितरण का डेटा प्रशासन के साथ साझा करेंगी।कलेक्टर संदीप जीआर ने कहा, “जिले में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी है। नागरिक पैनिक न हों और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें। प्रशासन हर स्थिति पर नजर रखे हुए है और कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर अविनाश रावत, नगर दंडाधिकारी गगन बिसेन, जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल और पेट्रोल पंप संचालक अध्यक्ष राजेंद्र दुबे सहित विभिन्न तेल कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल पंपों पर भीड़ केवल अफवाहों के कारण है, जबकि वास्तव में ईंधन की आवक सामान्य दिनों की तरह ही सुचारू है।

  • sagar-collector-addresses-fuel-shortage-rumors
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    एमपी में फिर बदलेगा मौसम, 21 सितंबर तक बारिश के आसार; भोपाल समेत इन जिलों पर नजर

    मध्य प्रदेश में मानसून विदाई की ओर है, लेकिन…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना