सागर कॉलेज में ‘ज्ञान पान, योग ध्यान, रक्तदान’ अभियान के तहत रक्तदान शिविर, 9 यूनिट रक्त एकत्र

सागर (मप्र)।मनीष कुमार चौबे| शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर में ‘ज्ञान पान, योग ध्यान, रक्तदान’ अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) और यूथ रेडक्रॉस समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

शिविर का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के प्रेरणा और मार्गदर्शन में किया गया।

रक्तदान को बताया सामाजिक जिम्मेदारी

प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और जरूरत के समय स्वैच्छिक रक्तदान किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र लोगों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

विद्यार्थियों ने उत्साह से किया रक्तदा

शिविर में NSS छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राना कुंजर सिंह सहित NSS स्वयंसेवकों और NCC कैडेट्स ने सहभागिता की। रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों में नितिन लोधी, आदित्य कुमार, शैलेन्द्र लोधी, महेश पटेल, कृष्णपाल बुंदेला, सतीश पटेल, संस्कार दुबे और शांतनु रोहित सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।

महाविद्यालय की ओर से शिविर में कुल 9 यूनिट रक्तदान किया गया।

परीक्षाओं के बाद रक्तदान का संकल्प

महाविद्यालय में परीक्षाएं चलने के कारण कुछ विद्यार्थी इस अवसर पर रक्तदान नहीं कर सके। हालांकि, उन्होंने रक्तदान के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए आगामी शिविर में स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने की इच्छा जताई।

इस अवसर पर NSS छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रज्ञा दुबे, डॉ. विकास चंद्र त्रिपाठी, डॉ. दयाराम राजपूत, NCC अधिकारी डॉ. जयनारायण यादव सहित NSS और NCC के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

महाविद्यालय परिवार ने रक्तदान करने वाले सभी विद्यार्थियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल युवाओं में सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती है।

यह भी पढ़े: लखनऊ के डॉन बॉस्को चिल्ड्रन होम से दो नाबालिग छात्र फरार, मचा हड़कंप

 
  • sagar-college-blood-donation-nss-ncc-camp
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल