
सागर : जिले के तहसील गढ़ाकोटा में मंगलवार को एलपीजी गैस की किल्लत और आसमान छूती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला सागर ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मौहासा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.
कांग्रेस के कार्यकर्ता शहर के फटका तिगड्डा पर एकत्रित हुए, जहाँ से हाथों में और सिर पर खाली सिलेंडर लेकर एक रैली निकाली गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ थाली बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया. कार्यकर्ता ने “सिलेंडर गायब, सरकार जवाब दो” के नारों लगाए. कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार महेश दुबे को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र में हो रही गैस की कालाबाजारी और सप्लाई में आ रही दिक्कतों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की. वहीं प्रदेश प्रवक्ता ज्योति पटेल ने प्रदर्शन के दौरान सरकार को आड़े हाथों लिया.
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का बहाना बनाकर केंद्र सरकार अपनी विफलता छुपा रही है. उन्होने आगे कहा की “एक तरफ एलपीजी के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सब्सिडी को लगभग खत्म कर दिया गया है. आज आम जनता को नंबर लगाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जबकि कालाबाजारी करने वालों के पास स्टॉक मौजूद है. प्रशासन इस पर मौन क्यों है?”आपको बता कि इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जानकी प्रसाद कुर्मी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद कोरी, संजय पटेरिया, शेख मजीद खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.
ये भी पढ़े- सागर: जिला कलेक्ट्रेट में महिला का आत्मघाती प्रयास; बेटे से मिलने में असफलता पर पेट्रोल डाल आत्मदाह की कोशिश
- sagar-congress-protests-gas-shortage-government-response










