सागर जिले में जनगणना 2027 की तैयारियों का आगाज: कलेक्टर संदीप जीआर ने दिए अहम निर्देश

सागर: सागर जिले में प्रस्तावित जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर संदीप जीआर ने जनगणना समन्वय समिति की बैठक में निर्देश दिए कि प्रगणकों का प्रशिक्षण पूरी तरह प्रैक्टिकल हो, ताकि फील्ड में डेटा प्रविष्टि सटीक हो सके। बैठक में बताया गया कि पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा।

प्रशिक्षण और कार्य की निगरानी CMMS पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।प्रशासन के अनुसार फील्ड ट्रेनर्स को ₹600 प्रतिदिन भत्ता दिया जाएगा, जिसमें से ₹200 भोजन और जलपान के लिए होंगे। यह भुगतान मकान सूचीकरण का कार्य पूरा होने के बाद ही किया जाएगा।

कलेक्टर ने जनगणना कार्य की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशिक्षण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा और गुणवत्ता खराब मिलने पर प्रशिक्षकों को बदला भी जा सकता है।बैठक में अपर कलेक्टर अविनाश रावत, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – सागर/केसली के घाना गांव में खेतों में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी

  • sagar-district-census-preparations-collector-sandeep-directives
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना